इन जगहों पर करें पिंड दान, पितरों को होगी मोक्ष की प्राप्ति
Megha Jain
25-09-2023, 13:00 IST
gbsfwqac.top
इस साल पित पक्ष 29 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं और इनका समापन 14 अक्टूबर को होगा। ऐसे में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और पिंड दान करते हैं। अगर आप भी पिंड दान करने के लिए जा रहे हैं, तो देशभर की इन जगहों पर जाकर कर सकते हैं -
हरिद्वार
हरिद्वार को बहुत पवित्र जगह माना जाता है। यहां आप गंगा नदी के किनारे तर्पण या श्राद्ध कर सकते हैं। यहां आप पिंड दान के बाद गंगा किनारे आरती और मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।
वाराणसी
वाराणसी में भारत की सबसे पवित्र नदियां बहती हैं। यहां गंगा घाट पर पिंड दान समारोह आयोजित करने की प्रथा काफी समय से चली आ रही है। इस जगह को पिंड दान के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
मथुरा
मथुरा भी भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मथुरा में यमुना नदी के किनारे पूर्वजों का पिंड दान करने से उन्हें मोक्ष मिलता है।
उज्जैन
आप मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी पिंड दान के लिए जा सकते हैं। यहां पिंड दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है।
कुरुक्षेत्र
आप हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में भी पिंड दान के लिए जा सकते हैं। यहां 7 पवित्र नदियों का संगम है। यहां दिवंगत के लिए पिंड दान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।
द्वारका
द्वारका को भी पवित्र स्थान माना जाता है। यह चार धाम तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। यह जगह भी पिंड दान करने के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
प्रयागराज
आप त्रिवेणी संगम के नाम से मशहूर प्रयागराज में भी पिंड दान के लिए जा सकते हैं। यहां पिंड दान करके पानी में डुबके लगाने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं और पितरों को मुक्ति मिलती है।
आप भी भारत की इन जगहों पर अपने पूर्वजों का पिंड दान करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।