इंडिया गेट से जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स जानें


Smriti Kiran
20-05-2022, 18:13 IST
gbsfwqac.top

    इंडिया गेट भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल में शुमार है। इस स्मारक से कई दिलचस्प बातें जुड़ी हुई हैं। यह दिल्ली का सबसे प्रमुख आकर्षक केंद्र भी है।

    हर साल पूरी दुनिया से इंडिया गेट को देखने के लिए करोड़ों की संख्या में लोग आते हैं। आइए जानें इससे जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स, जिससे यह सबसे अलग है-

पहले गुजरती थी रेलवे लाइन

    साल 1920 तक, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन इस शहर का एकमात्र रेलवे स्टेशन हुआ करता था। उस समय आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन वर्तमान इंडिया गेट से होकर गुजरती थी।

क्यों निर्माण करवाया गया

    प्रथम विश्व युद्ध और तीसरे एंग्लो-अफगान युद्ध में ब्रिटिश इंडियन आर्मी के लगभग 90 हजार सैनिक शहीद हुए थे। उनके सम्मान में इसका निर्माण करवाया गया था।

सबसे बड़ा युद्ध स्मारक

    इंडिया गेट भारत का राष्ट्रीय स्मारक होने के साथ-साथ यह दुनिया के सबसे बड़े युद्ध स्मारकों में से एक है।

वास्तुकला

    इंडिया गेट की वास्तुकला/संरचना पेरिस के आर्क डे ट्रिओम्फे के समान है। इस स्मारक पर शहीदों के नाम लिखे हुए हैं।

निर्माण

    इस संरचना की नींव सर एडविन लुट्यन्स द्वारा रखी गई थी, जो उस समय दिल्ली के मुख्य वास्तुकार(आर्किटेक्ट) थे।

निर्माण में इस्तेमाल चीजें

    इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से किया गया है, जिन्हें खासतौर पर भरतपुर से लाया गया था।

संरचना

    इसकी संरचना की बात करें तो इसकी ऊंचाई लगभग 42 मीटर है और इसे बनाने में लगभग 10 साल लगे थे।

अमर जवान ज्योति

    इंडिया गेट के मेहराब में सेल्फ-लोडिंग राइफल है, जिसपर सैनिक हेलमेट देखा जा सकता है। इसे अमर जवान ज्योति कहा जाता है।

अमर जवान ज्योति का महत्व

    इसका अनावरण भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीदों की याद में और बांग्लादेश की आजादी के दौरान किया था।

गणतंत्र दिवस में परेड

    हर साल यहां 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होती है। यह परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होती हुई इंडिया गेट के परिसर से होकर गुजरती है।

खूबसूरती

    आप इस स्मारक के पास से राष्ट्पति भवन को भी निहार सकते है। साथ ही आसपास बनाए गए खूबसूरत बगीचे व हरे-भरे पौधों को भी देख सकते हैं।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com