बिना नींव के कैसे खड़ा है हवा महल? जानें


Preeti Sharma
06-03-2024, 15:30 IST
gbsfwqac.top

    राजस्थान का जयपुर शहर अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। यहां घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। यहां पर मौजूद हवा महल जयपुर का मुख्य ट्रैवल डेस्टिनेशन माना जाता है। इस महल से जुड़े कई किस्से और कहानियां पाई जाती हैं। कहा जाता है कि यह बिना नींव के बनाया गया है। आइए, जानते हैं इसके बारे में-

हवा महल

    जयपुर का हवा महल ताज के आकार का बनाया गया है। दिखने में यह भगवान कृष्ण के मुकुट की तरह हैं, जो इसे खास बनाता है।

किसने बनवाया हवा महल

    हवा महल सवाई प्रताप सिंह द्वारा बनवाया गया है। कहा जाता है कि वह भगवान कृष्ण का बहुत बड़ा भक्त था। इस वजह से उसने भगवान के मुकुट की तरह महल का निर्माण कराया।

बिना नींव के बना है महल

    कहा जाता है कि जयपुर का हवा महल बिना नींव के बनाया गया है। जिसकी वजह से इसे घुमावदार बनाया गया है।

क्यों बनाया गया है घुमावदार

    हवा महल को सीधा न बनवाकर घुमावदार और 87 डिग्री के कोण पर झुका हुआ बनाया गया है। क्योंकि इसमें ठोस नींव की कमी है।

हवा महल की खासियत

    हवा महल में 953 खिड़कियां मौजूद है। यह महल राजपूत और महिलाओं के लिए बनवाया गया था। जो ऊपर से गली में हो रहे नृत्य को देख सकें।

खिड़की से दिखता है शहर

    जयपुर शहर की खूबसूरती आप इस महल की खिड़कियों से देख सकते हैं। यह राजपूत वास्तुकला का अनोखा उदाहरण है।

नहीं है कोई सीढ़ियां

    हवा महल की इमारत पांच मंजिला है। लेकिन ऊपर जाने के लिए कोई सीढ़ी नहीं बनाई गई है। ऊपर जाने के लिए रैंप का इस्तेमाल किया जाता है।

    हवा महल से जुड़ी ये बातें दूसरों को भी जरूर बताएं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।