अगर आप भी पहाड़ों की रानी यानी मसूरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं यहां मौजूद कुछ हसीन और अद्भुत जगहों के बारे में।
केम्पटी फॉल्स
मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद केम्पटी फॉल्स एक बेहद ही लोकप्रिय और लुभावनी जगह है। जून-जुलाई में यहां आप स्नान भी कर सकते हैं। यहां अक्सर सैलानियों की भीड़ रहती है।
लाल टिब्बा
पहाड़ी की चोटी पर मौजूद लाल टिब्बा एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। लाल टिब्बा के रास्ते में एक से एक बेहतरीन दृश्यों को अपनी आंखों में कैद कर सकते हैं।
लेक मिस्ट
उत्तराखंड की प्रकृति की गोद में मौजूद लेक मिस्ट एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक प्राकृतिक झील है जिसे केम्प्टी नदी द्वारा बनाया गया है। मानसून में यहां सबसे अधिक सैलानी घूमने पहुंचते हैं।
गन हिल
समुद्र तल से लगभग 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद गन हिल एक विख्यात पर्यटक स्थल है। यह मसूरी की सबसे उंची चोटी के रूप में भी फेमस है।
क्लाउड ऐंड
मसूरी में मौजूद क्लाउड ऐंड एक खूबसूरत स्थल है। पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते यहां से शानदार दृश्यों का नजारा देखने को मिलता है।
कंपनी गार्डन
मसूरी का कंपनी गार्डन एक नहीं, बल्कि हजार किस्म से भी अधिक फूलों के लिए फेमस है। इस पार्क के अंदर एक खूबसूरत झरना भी मौजूद है।
मॉल रोड
मॉल रोड मसूरी की सबसे चर्चित और सबसे लोकप्रिय जगह है। शाम के समय यहां की रौनक देखते ही बनती है। यहां आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।
क्या आपको इन जगहों के बारे में पहले से जानकारी थी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com