राजस्थान की 7 फेमस झील  


Sahitya Maurya
24-05-2023, 17:36 IST
gbsfwqac.top

    राजस्थान के चर्चित और ऐतिहासिक फोर्ट्स और महल के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन इस राज्य में मौजूद इन फेमस झीलों के बारे में जानते हैं?

पिछोला झील

    राजस्थान के उदयपुर में मौजूद पिछोला झील एक फेमस और चर्चित स्थान है। शहर के केंद्र में मौजूद यह एक कृत्रिम झील है जिसका निर्माण 1936 ई. में महाराणा लाखा के शासन काल में किया गया था।

उदयसागर झील

    उदयपुर सागर झील शहर से पूर्व में लगभग 13 किमी की दूरी पर मौजूद पांच झीलों में से एक अनोखी झील है। इस फेमस झील का निर्माण महाराणा उदय सिंह द्वारा शुरू किया गया था।

फ़तेह सागर झील

    उदयपुर में मौजूद फ़तेह सागर झील भी सैलानियों के बीच काफी फेमस है। यह शहर की सबसे बड़ी कृतिम झील में से एक है। यह झील सुंदरता के लिए भी काफी फेमस है।

दुध तलाई झील

    पहाड़ियों के बीच में मौजूद दुध तलाई झील राजस्थान के उदयपुर की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। इस झील के पास मौजूद दीन दयाल उपाध्याय पार्क भी काफी फेमस है।

जयसमंद झील

    उदयपुर में मौजूद जयसमंद झील को एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कृतिम झील माना जाता है। यह झील लगभग 36 वर्ग किलोमीटर तक कवर करती है।

बड़ी झील

    बड़ी झील भी एक फेमस झील है। उदयपुर से लगभग 12 किमी की दूरी पर मौजूद अपने शांत वातावरण और खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। इसका निर्माण महाराणा राज सिंह द्वारा करवाया गया था।

आनासागर झील

    राजस्थान के अजमेर शहर में मौजूद आनासागर झील एक लुभावनी झील होने के साथ-साथ एक चर्चित झील भी है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने कई लोग पहुंचते हैं।

    क्या आपको इन झीलों के बारे में पहले से जानकारी थी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com