ये हैं भारत के सबसे बड़े मॉल


Smriti Kiran
18-05-2023, 17:55 IST
gbsfwqac.top

    आजकल छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक, सभी जगह शॉपिंग के लिए मॉल्स बनाए गए हैं, जहां आप अपने पसंद के कपड़ों से लेकर कई अन्य चीजों की खरीददारी भी कर सकते हैं। आइए आज जानते हैं भारत के सबसे बड़े मॉल्स के बारे में-

DLF मॉल

    DLF मॉल भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है, जिसे 2016 में नोएडा में बनाया गया था। यह मॉल 2000000 सक्वायर फीट में फैला हुआ है। यहां आप ब्रांडेड कपड़े से लेकर रेस्टोरेंट, फूड कॉर्ट, कीड्स सेक्शन आदि एंजॉय कर सकते हैं।

lulu मॉल

    लखनऊ में बना lulu मॉल भारत के बड़े शॉपिग मॉल में से एक है। यहां आप फैशन ब्रांड्स, कैफे, रेस्टोरेंट आदि का मजा ले सकते हैं।

लुलु इंटरनेशनल मॉल

    कोच्चि में स्थित लुलु मॉल भारत का इंटरनेशनल मॉल है, जो 5 फ्लोर में बना है, साथ ही 9 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन भी है। एक बार आपको भी यह मॉल घूमना चाहिए।

सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल

    सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल दिल्ली में है। यहां 125 से ज्यादा स्टोर और कई इंडियन व ग्लोबल ब्रांड्स हैं, जहां आप शॉपिंग का बेहतरीन मजा ले सकते हैं।

फिनिक्सि मार्केट सिटी मॉल, चेन्नई

    40 लाख स्क्वायर फीट पर बना यह मॉल एशिया के सबसे बड़े मॉल में से एक है। यहां 600 स्टोर्स, 14 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन और 20 से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं।

मंत्री स्क्वायर मॉल, बेंगलुरु

    मंत्री स्क्वायर मॉल भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मॉल में से एक है। यह साउथ इंडिया का सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर है, जहां लोगों की खूब भीड़ होती है।

Phoenix मॉल

    phoenix मॉल महाराष्ट्र का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है, जहां 600 से ज्यादा स्टोर्स के अलावा भी बहुत कुछ है। इस मॉल में बहुत भीड़ होती है।

    आप भी इन मॉल से कर सकते हैं शॉपिंग। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com