अगर आप मुंबई के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन बेहतरीन और अद्भुत हिल स्टेशन को दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।
माथेरान हिल स्टेशन
मुंबई से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी स्थित माथेरान हिल स्टेशन एक फेमस हिल स्टेशन है। यह खूबसूरत नजारों, धुंध भरे बादलों, वादियों और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए काफी फेमस है।
इगतपुरी हिल स्टेशन
इगतपुरी हिल स्टेशन महाराष्ट्र और मुंबई के पास में मौजूद एक प्रमुख हिल्स स्टेशन है। यह पॉपुलर वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी फेमस है। यहां रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों को एन्जॉय कर सकते हैं।
लवासा हिल स्टेशन
मुंबई से लगभग 4-5 घंटे की ड्राइव पर स्थित लवासा हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। यह पिकनिक मनाने के लिए आसपास की जगहों पर काफी फेमस माना जाता है।
कर्जत हिल स्टेशन
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित कर्जत एक हिल स्टेशन है, लेकिन खूबसूरती के मामले में हिमाचल या उत्तराखंड से कम नहीं है। यह सबसे अधिक परिवार के साथ लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
खंडाला हिल स्टेशन
मुंबई से लगभग 83 किलोमीटर की दूरी पर पुणे जिले में मौजूद खंडाला हिल स्टेशन एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
जौहर हिल स्टेशन
जौहर मुंबई के आसपास घूमने के लिए सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक है। यह रोमांटिक कपल और वेकेशन मेकर्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।
मालशेज घाट हिल स्टेशन
मालशेज घाट पश्चिमी घाट की गोद में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मालशेज़ घाट प्राकृतिक चमत्कार और स्थापत्य चमत्कार के लिए पूरे भारत भर में फेमस माना जाता है।
भंडारा हिल स्टेशन
सह्याद्रि पर्वतमाला में स्थित भंडाराड़ा हिल्स स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए छिपा हुआ रत्न माना जाता है। यह मुंबई से लगभग 117 किमी की दूरी पर स्थित है।
लोनावला हिल स्टेशन
मुंबई से लगभग 3 घंटे की ड्राइव पर स्थित लोनावला एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जो पश्चिमी घाटों से घिरा हुआ है। यहां एडवेंचर एक्टिविटीज एन्जॉय भी कर सकते हैं।
अगर आप भी घूमने का शौक रखते हैं तो फिर एक से एक बेहतरीन हिल स्टेशन के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहे herzindagi.com।