महिला कंडोम के बारे में जानिए


Pooja Sinha
13-02-2023, 12:50 IST
gbsfwqac.top

    आज International Condom Day 2023 के मौके पर हम आपको महिला कंडोम से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताएंगे।

क्‍या है फीमेल कंडोम

    महिला कंडोम नरम, पतले सिंथेटिक लेटेक्स से बने होते हैं। इसे स्‍पर्म को गर्भ में जाने से रोकने के लिए वेजानइन के अंदर पहना जाता है।

कैसे काम करता है?

    महिला कंडोम वेजाइना के अंदर पहना जाने वाला गर्भनिरोधक का एक अवरोधक तरीका है। ये स्‍पर्म को एग्‍स को मिलने से रोककर प्रेग्नेंसी को रोकते हैं।

महिला कंडोम से जुड़े तथ्य

    सही तरीके से इस्‍तेमाल करने पर महिला कंडोम 95% प्रभावी होते हैं और ये प्रेग्‍नेंसी और सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीआई) से बचाते हैं।

दोबारा इस्‍तेमाल से बचें

    महिला कंडोम का पुन: उपयोग नहीं करना चाहिए। हर बार नया इस्‍तेमाल करें। कंडोम की पैकेजिंग पर उपयोग की तारीख होती है। पुराने कंडोम का प्रयोग न करें।

महिला कंडोम का उपयोग

    अधिकांश लोग सुरक्षित रूप से महिला कंडोम का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आप बच्चा होने, मिसकैरेज या इसके तुरंत बाद भी इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

महिला कंडोम के नुकसान

    महिला कंडोम बहुत मजबूत होते हैं, लेकिन सही तरीके से उपयोग न करने पर वे फट सकते हैं। यह व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं और अधिक महंगे हो सकते हैं।

महिला कंडोम की विधि

    पैकेट खोलें और कंडोम के बंद सिरे पर छोटी रिंग को थोड़ा सा दबाकर इसे वेजाइना में डालें। सुनिश्चित करें कि कंडोम के खुले सिरे पर बड़ी रिंग योनि के पास के एरिया को कवर रही हो।

    अब तो आपको फीमेल कंडोम के बारे में जानकारी मिल गई होगी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com