स्ट्रेचिंग रोजाना की जाने वाली एक्सरसाइज है। इसे न सिर्फ जिम में बल्कि घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। स्ट्रेचिंग करने से बॉडी को कई तरह के फायदे पहुंचते हैं। आइए, आपको भी इसे करने के अलग-अलग फायदों के बारे में बताते हैं -
सिर दर्द में आराम
स्ट्रेचिंग करने से सिरदर्द से छुटकारा मिलता है। इससे बॉडी और ब्रेन दोनों रिलैक्स होते हैं और सिर दर्द में कमी देखने को मिलती है।
डिप्रेशन होता है कम
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से मेंटल हेल्थ को फायदा पहुंचता है। इससे दिमाग तक सही मात्रा में खून पहुंचता है। इसकी वजह से डिप्रेशन में कमी आती है।
कमर दर्द से छुटकारा
कमर दर्द होने की वजह टाइट मसल्स होती हैं। स्ट्रेचिंग करने से मसल्स की टाइटनेस कम होती है और दर्द से छुटकारा मिल जाता है।
पोस्चर होता है सही
स्ट्रेचिंग करने से आपका पोस्चर सही हो सकता है। इससे मसल्स लचीली बनती हैं, जिससे उन्हें अपनी सही पोजीशन में रहने में मदद मिलती है।
ब्लड फ्लो रहता है सही
रोजाना स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधर जाता है। इससे बॉडी को सही सही मात्रा में ब्लड फ्लो मिलता है। इससे सूजन और दर्द की दिक्कत नहीं होती।
ब्लड प्रेशर रहता है सही
स्ट्रेच करने से नर्व्स और आर्टरीज खिंचने लगती हैं। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
मसल्स बनती हैं लचीली
रोजाना स्ट्रेचिंग करने से मसल्स को लचीला बनाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोज 15 से 20 मिनट की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जरूर करें।
अगर आप जिम या घर पर एक्सरसाइज करते हैं तो, स्ट्रेचिंग से ही शुरुआत करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।