महिलाएं रोजाना करें ये योग, रहेंगी हमेशा फिट


Smriti Kiran
05-09-2022, 13:16 IST
gbsfwqac.top

    महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ कई बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में खुद को बैलेंस रखने के लिए हर महिला को ये 7 योगासन करना चाहिए। आइए जानें-

भुजंगासन

    भुजंगासन महिलाओं के लिए बेस्ट आसन है। इससे शरीर के ऊपरी हिस्से का खिंचाव होता है और साथ ही चेहरे पर चमक भी बढ़ती है।

धनुरासन

    धनुरासन करने से मोटापा कम होता है और बॉडी पोश्चर सही होता है। इसे करने से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे फिगर अच्छा होता है।

तितली आसन

    तितली आसन महिलाओं के लिए सबसे लाभदायक आसन है। इसके रोजाना अभ्यास करने से पैरों और जांघों को मजबूती मिलती है। साथ ही पीरियड्स भी रेगुलर होता है।

चक्की चालनासन

    चक्की चालनासन महिलाओं के स्वास्थय के लिए बेहद असरकारी है। इसके रोजाना अभ्यास से गर्भाशय,अंडाशय, किडनी और शरीर के अन्य अंग मजबूत बनते हैं।

बालासन

    बालासन करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस आसन को करने से पूरे शरीर की नसों में खिंचाव होता है, जिससे शरीर के दर्द में राहत मिलती है।

उत्कटासन

    उत्कटासन जांघ और हिप्स के मांसपेशियों को मजबूत बनाने और टोन करने में मदद करता है। महिलाओं के कमर, हिप्स औऱ जांघ के लिए यह बेस्ट आसन है।

सेतुबंधासन

    सेतुबंधासन शरीर के नीचले हिस्सो को टोन करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका रोजाना अभ्यास करने से महिलाओं को कमर और हिप्स के दर्द की समस्या नहीं होती है।

    बताए गए इन योगासन का रोजाना अभ्यास करें और स्वस्थ रहें। फिटनेस से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com