उदयपुर की इन जगहों का 4 हजार रुपए में लें मजा


Megha Jain
11-07-2023, 16:30 IST
gbsfwqac.top

    छुट्टियों में सबसे पहले सबके दीमाग में उदयपुर घूमने का प्लान जरूर आता है। अगर आप उदयपुर जा ही रहे हैं तो वहां की इन खूबसूरत जगहों का प्लान जरूर बनाएं और हां बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन जगहों को आप केवल 4000-5000 रुपए में आराम से फैमिली के साथ घूम सकते हैं -

करणी माता मंदिर

    आप उदयपुर में स्थित करणी माता मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएं। ये मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध और चमत्कारी है।

अहार म्यूजियम

    इस म्यूजियम में आप पुरानी मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां वगैराह देख सकते हैं। यहां प्राचीन भारतीय युग की खुदाई की गई वस्तुएं भी रखी गई हैं।

पिछोला झील

    आप इस झील में नाव की सवारी करते हुए आसपास के महल और इमारतें देखने का लाभ उठा सकते हैं। यहां आप प्राइवेट बोट भी खरीद सकते हैं।

एकलिंगजी

    एकलिंगजी मंदिर मेवाड़ के शासक देवता को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। ये मंदिर बेहद ही प्रसिद्ध है। आपको इसे मिस नहीं करना चाहिए।

हाथी पोल

    ये उदयपुर का सबसे रंग-बिरंगा बाजार माना जाता है। यहां आप कुर्तियां, बंधनी, साड़ी वगैराह खरीद सकते हैं। ये बाजार चमनपुरा में है।

सिटी पैलेस

    इस महल की सुंदरता और म्यूजियम में रखी चीजें देखने लायक होती हैं। इस महल में शाही आंगन, सजे हुए कमरे, अमर विलास जैसे चीजें हैं।

जगदीश मंदिर

    इस मंदिर की खूबसूरत दीवारें, शानदार नक्काशी देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। इस मंदिर का मेन अट्रैक्शन छत की कला और गरुड़ माता मंदिर है।

    आप भी उदयपुर की इन बजट फ्रेंडली जगहों का मजा फैमिली या दोस्तों के साथ ले सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।