भगवान विष्णु के इन फेमस मंदिरों का करें दर्शन


Smriti Kiran
30-07-2022, 11:21 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म के अनुसार कहते हैं जब-जब धरती पर पाप बढ़ा है, भगवान विष्णु ने अपना रूप बदलकर उन पापियों का नाशकर लोगों को बचाया है।

    कभी मर्यादा पुरुषोत्तम राम, तो कभी श्री कृष्ण। आइए जानें भगवान विष्णु के फेमस मंदिरों के बारे में, जहां आप भी इनके विभिन्न रूपों के दर्शन कर सकते हैं-

जगन्नाथ मंदिर

    ओडिशा राज्य में स्थित जगन्नाथ मंदिर वैष्णवो के 'चार धाम' में शामिल है। इस मंदिर से जुड़ी कई अद्भुत कथाएं हैं। हर साल यहां होने वाली रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है।

बद्रीनाथ मंदिर

    उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में अलकनंदा के किनारे स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर हिंदू धर्म के 'चार धाम' में से एक माना जाता है। यह एक पवित्र तीर्थस्थल है, जहां सालोभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

रंगानाथ स्वामी मंदिर

    साउथ इंडिया के तिरुचिरापल्ली शहर के श्रीरंगम में स्थित रंगानाथ स्वामी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। किवदंती के अनुसार लंका से लौटने के बाद भगवान राम ने यहां पूजा की थी।

विट्ठल रुकमिणी

    महाराष्ट्र के पंढरपुर में स्थित विट्ठल रुकमिणी मंदिर में भगवान विष्णु के रूप विठोबा की पूजा की जाती है। इस मंदिर में श्री हरि और उनकी पत्नी रुकमिणी की मुर्ति साथ है।

द्वारिकाधीश मंदिर

    यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। माना जाता है द्वारिकाधीश मंदिर लगभग 2000 साल पुराना है। यह मंदिर हिंदुओं के चार-धामों में भी शामिल है।

बांके बिहारी

    उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित इस मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। यहां कृष्ण के त्रिभंग रूप को पूजा जाता है।

सिंहाचलम मंदिर

    विशाखापट्टनम के पास स्थित सिंहाचलम मंदिर भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित है। यहां भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह की पूजा की जाती है।

कनक भवन

    भगवान विष्णु के राम अवतार को समर्पित यह मंदिर अयोध्या में स्थित है। कनक भवन के नाम से मशहूर इस मंदिर में राम नवमी के उत्सव पर बड़ी भीड़ होती है।

तिरुपति बालाजी मंदिर

    आंध्र प्रदेश के तिरुपती में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भारत के सबसे धनी मंदिरों में शामिल है। यहां हर साल करोड़ों लोग दर्शन करने आते हैं।

वेंकटेश्वर मंदिर

    भगवान विष्णु के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक वेंकटेश्वर मंदिर तिरुपति के पास तिरूमाला पहाड़ी पर स्थित है। हर साल श्रद्धालुओं की यहां अनगिनत भीड़ होती है।

श्रीनाथ जी मंदिर

    राजस्थान में स्थित श्रीनाथ जी मंदिर, भगवान विष्णु का एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। यहां भक्तों की खूब भीड़ होती है।

    अगर आप भी विष्णु भक्त हैं तो इन मंदिरों के दर्शन करने जरूर जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ट्रैवलिंग से जुड़ी ऐसी अन्य स्टोरीज जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com