हिंदू मंदिर, जिनका मुस्लिम शासकों ने किया था विनाश
Smriti Kiran
02-08-2022, 09:55 IST
gbsfwqac.top
भारत एक समय में समृद्ध और पूरी तरह परिपूर्ण देश हुआ करता था, लेकिन बाहर से आए आक्रमणकारियों ने इस देश को खूब लूटा और बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
यहां कई बर्षों तक मुस्लिम शासकों का राज रहा है। कई शासकों ने तो यहां स्थित समृद्ध और प्राचीन मंदिरों को लूटा तो कई ने उसका विनाशकर वहां मस्जिद बनवा दी। आइए जानें ऐसे मंदिरों के बारे में-
मार्तंड सूर्य मंदिर
राजा ललितादित्य मुक्तिपाडा द्वारा निर्मित यह मंदिर कश्मीर घाटी के अनंतनाग में स्थित है। इस ऐतिहासिक मंदिर को मुस्लिम शासक सिकंदर बुतशिकन ने तोड़ दिया था। आप आज भी इसके अवशेष देखने जा सकते हैं।
मंदिरो का शहर हम्पी
कर्नाटक में स्थित और यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थलों में शामिल हम्पी नगर में एक समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन और विशालकाय मंदिर बने थे। इस नगर को मंदिरो का शहर भी कहा जाता है।
हम्पी मंदिर
लेकिन मुस्लिम शासकों की सेनाओं ने इस नगर को लूट-खसोट कर इसे खंडहर बना दिया। आज भी इसके बचे हुए अवशेष को देखकर इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है।
काशी विश्वनाथ मंदिर
वाराणसी उत्तर प्रदेश में स्थित इस मंदिर को कई बार मुस्लिम शासकों के आक्रमण का सामना करना पड़ा है, लेकिन आज भी इनकी भव्यता देखने लायक है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा
औरंगजेब ने मथुरा में स्थित प्राचीन केशवनाथ मंदिर को नष्ट करके उसी जगह शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया था। बाद में मराठाओं ने फिर से इस मंदिर का निर्माण कराया।
मोढेरा सूर्य मंदिर
सूर्यवंशी सोलंकी राजा भीमदेव प्रथम ने 1026 ईस्वी में इस मंदिर का निर्माण करवाया था। बाद में मुस्लिम शासक अलाउद्दीन खिलजी ने इस मंदिर पर आक्रमण किया और कई मुर्तिया खंडित कर दी।
रुद्र महालय, पाटन
गुजरात के पाटन जिले में स्थित रुद्र महालय का मुस्लिम शासक अलाउद्दीन खिलजी ने कई बार विध्वंस किया और बाद में इसके एक हिस्से पर मस्जिद बनवा दी।
मीनाक्षी मंदिर
तमिलनाडु में स्थित मीनाक्षी मंदिर भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित बहुत प्राचिन मंदिर है। 14 शताब्दी के दौरान इस मंदिर को भी मुस्लिम शासक के द्वारा लूटा गया था।
सोमनाथ मंदिर
भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल सोमनाथ मंदिर को मुस्लिम शासकों द्वारा कई बार लूटा गया, लेकिन आज भी इसकी समृद्धि का अंदाजा इसकी खूबसूरती को देखकर लगा सकते हैं।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इसी तरह की अन्य जानकारियों के लिए क्लिक करें herzindagi.com