रावण के देश श्रीलंका की करें सैर


Smriti
15-06-2022, 19:02 IST
gbsfwqac.top

    दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर स्थित श्रीलंका एक स्वतंत्र गणराज्य है। यहां के लिए आप अपनी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।

    ऐसा माना जाता है कि श्रीलंका का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है और उस समय श्रीलंका का नाम लंका हुआ करता था।

    इसलिए इसे रावण साम्राज्य के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं यहां के कुछ फेमस प्लेसेस के बारे में, जहां आप घूमने के साथ ही कई इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स जान सकते हैं-

मिनटेल

    मिनटेल को श्रीलंका के पर्वत माला के रूप में जाना जाता है। यह स्थान बौद्ध समुदाए के लोगों के लिए धार्मिक महत्व रखता है।

उनावातुना

    श्रीलंका के आकर्षित स्थलों में उनावातुना एक प्रमुख स्थान हैं। यह एक बीच है, जहां आप शांति के पल एंजॉय कर सकते हैं। यहां आप रंगीन मछली और कछुए देख सकते हैं।

गल विहार

    गल विहार बौद्ध धर्म से संबंधित एक प्रसिद्ध स्थल हैं। यहां कई गुफाएं स्थित हैं, जो पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करती हैं। यह यहां के सबसे फेमस दर्शनीय स्थलों में से एक है।

एला

    एला नेचुरल खूबसूरती का अनूठा नमूना है। यहां आप पहाड़ों और जंगल के बीच से गुजरती ट्रेन और बाहर का खूबसूरत नजारा देखकर मोहित हो जाएंगे।

नुवाराइलिया

    नुवाराइलिया समुद्र सतह से 2000 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक पहाड़ी शहर है। नेल्लु फूल, जो चौदह वर्षों में एक बार खिलता है, के नाम पर इस जगह का नाम नुवाराइलिया पड़ा है।

पि‍न्नावला एलिफेंट ऑरफनेंज

    श्रीलंका की इस जगह से आप जल्दी वापस नहीं आना चाहेंगे क्योंकि यहां हाथियों और उनके बच्चों की करतब बाजी का आनंद लेना आपको अलग ही अनुभव देगा।

पोलोन्नरुवा

    अगर आपको एतिहासिक व पुरानी चीजों को देखना अच्छा लगता है तो पोलोन्नरुवा जरूर जाएं। यहां आप पुरानी कई सारी चीजों से रूबरू हो पाएंगे।

एडमास पीक

    एडमास पीक श्रीलंका की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। यहां से आप उगते सूरज की खूबसूरती निहार सकते हैं। इस जगह को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया है।

ओल्ड डच फोर्ट

    दोपहर में सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो ओल्ड डच फोर्ट से समंदर को निहारने से ज्यादा बेहतरीन पल कुछ और नहीं हो सकता है।

याला नेशनल पार्क

    याला नेशनल पार्क दुनिया के सबसे तेज तेंदुओं का घर है, जिसे देखकर आपको हैरत भी होगी और मजा भी आएगा। नेचर की ब्यूटी देखने का शौक है तो इस जगह को मिस न करें।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ट्रैवल से जुड़ी ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com