जम्मू कश्मीर के अनंतनाग की सैर


Smriti Kiran
30-05-2022, 10:23 IST
gbsfwqac.top

    जम्मू-कश्मीर का खुबसूरत शहर अनंतनाग झीलों, पार्को, मंदिरों जैसे कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है।

    इस शहर की नेचुरल खूबसूरती किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आइए जानते हैं इस शहर के मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में-

मार्तंड सूर्य मंदिर

    “मार्तंड सूर्य मंदिर” भगवान सूर्य को समर्पित एक शानदार प्राचीन मंदिर है। इसकी सुंदर संरचना अतिमनोरम है। इतिहास प्रेमिओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र है।

अमरनाथ

    भगवान शिव के उपासकों के लिए भारत के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां हर साल लाखों पर्यटक बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं।

किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान

    चीनाब नदी के एक पठार के ऊपर स्थित किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान, जम्मू-कश्मीर के प्रमुख वन्यजीव स्थलों में से एक है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह जगह बेस्ट है।

झेलम नदी

    झेलम नदी अनंतनाग का लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी इस नदी के किनारे पिकनिक मनाते हुए देखे जाते हैं।

खेरबावनी अस्थापान मंदिर

    खेरबावनी अस्थापान मंदिर अनंतनाग का महत्वपूर्ण स्थल है। यहां स्थित झरने के बदलते पानी के रंग का नजारा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

मानसबल झील

    मानसबल झील कश्मीर की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मस्जिद बाबा दाऊद खाकी

    मस्जिद बाबा दाऊद खाकी, अनंतनाग के शाबान रेशी बाजार में स्थित है। यह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए प्रमुख स्थल के रूप में फेमस है।

जियारत बाबा हैदर रेशी

    अनंतनाग में स्थित जियारत बाबा हैदर रेशी, एक प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे हरदा रेशी या रेशमी मोलू के नाम से भी जाना जाता है। सभी धर्मों के लिए यह खुला है।

वुलर झील

    वुलर झील,भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है। यहां आप नौका विहार, वाटर स्पोर्ट्स और वाटर स्कीइंग जैसे कई रोमांचक चीजें ट्राई कर सकते हैं।

इमामबाड़ा गूम

    इमामबाड़ा गूम अनंतनाग का एक धार्मिक आकर्षण केंद्र है। यह सभी धर्मों के लिए पुजनीय है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता अतिमनोरम है।

    अगर आप भी जम्मू-कश्मीर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो अनंतनाग की इन फेमस जगहों को देखने जरूर जाएं।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ट्रैवल से जुड़ी अन्य खबरों को जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com