भारत में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जिनका रहस्य आजतक कोई नहीं सुलझा पाया है। वहीं, आज हम बात करने जा रहे हैं मुंबई के कुछ ऐसे स्थानों की जिन्हें सबसे डरावना माना जाता है।
Image Credit : Lexica
डिसूजा चॉल
यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि एक परिवार कि महिला की कुएं में गिरकर यहां मौत हो गई थी। तभी से उसकी आत्मा शाम होते ही यहां भटकने लगती है। यही वजह है कि इसे भूतिया जगह कहा जाता है।
पवनहंस क्वार्टर्स
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां 1989 में एक लड़की की मौत हो गई थी। उसी की आत्मा पवनहंस क्वार्टर्स में भटकती है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि एक लड़की को उन्होंने शाम को दौड़ते हुए देखा है।
टावर ऑफ साइलेंस
यह पारसी समुदाय का कब्रिस्तान था, जिसमें लोगों ने कई प्रकार की डरावनी घटनाएं देखी हैं। कहते हैं कि यहां के शवों को कब्रिस्तान में गिद्धों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता था।
Image Credit : Lexica
संजय गांधी नेशनल पार्क
यहां शाम होने के बाद पार्क में जाने पर पाबंदी है। जानकारी के मुताबिक, संजय गांधी नेशनल पार्क में एक महिला का भूत घूमता है जो कार चालकों को रोकती है। किसी के न रुकने पर वह उस व्यक्ति के पीछे पड़ जाती है।
आरे मिल्क कॉलोनी
यहां के निवासी बताते हैं कि रात 10 बजे के बाद आरे मिल्क कॉलोनी में एक महिला की आत्मा भटकती है और लोगों से लिफ्ट मांगती है। यही वजह है की इस जगह को डरावनी जगहों में से एक माना जाता है।
ग्रैंड परादी टावर्स
कहा जाता है कि यहां एक के बाद एक कई लोगो ने खुदकुशी की है। इनमें एक ही परिवार के पांच लोग भी शामिल थे। कहा जाता है कि इन लोगों ने इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी थी।
मुकेश मिल्स
इसे भी मुंबई की डरावनी जगहों में से एक माना जाता है, जो 11 एकड़ में फैली हुई है। मुकेश मिल्स का नाम देश की दस सबसे हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में शामिल है।
रहस्यमयी कहानियों के चलते इन स्थानों को डरावनी जगहें कहा जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।