अयोध्या राम मंदिर को लेकर भगवान राम की चर्चा जोरों पर है, लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ अयोध्या में ही नहीं भगवान राम के कई अति प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर और भी जगह मौजूद हैं, जिनका आप दर्शन करने जा सकते हैं।
राजा राम मंदिर मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित राजा राम मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। वहां भगवान राम की पूजा भगवान स्वरुप में नहीं एक राजा के तौर पर की जाती है। इस मंदिर की सुंदरता और लोकप्रियता काफी प्रसिद्ध है।
अयोध्या राम मंदिर
उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर को भगवान राम की जन्मभूमि मानी जाती है। सरयू नदी के तट पर बन रहा राम मंदिर की विशालता देख आप दंग रह जाएंगे। हालांकि वहां पहले से प्रचीन मंदिर है, लेकिन अब उसकी भव्यता को और बढ़ाया जा रहा है।
रामास्वामी मंदिर
तमिलनाडु में स्थित रामास्वामी मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। यह मंदिर दक्षिण भारत का अयोध्या राम मंदिर जैसा है। वहां आप भगवान राम के साथ उनके सभी भाइयों, माता सीता को देख सकेत हैं।
कलाराम मंदिर
महाराष्ट्र के नासिक में स्थित कलाराम मंदिर का नाम वहां मौजूद भगवान राम की काले पत्थर से बनी हुई मुर्ति के कारण पड़ी है, जो 2 फीट ऊंची है। इस मंदिर में भगवान राम के साथ सीता माता व लक्ष्मण भी मौजूद हैं।
रघुनाथ मंदिर
जम्मू में स्थित रघुनाथ मंदिर मुगल वास्तुकला को प्रदर्शित करती है। इस मंदिर के परिसर में भगवान राम के अलावा 7 अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी है, जिनका दर्शन करने लोग दूर-दूर से आते हैं।
सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर
तेलंगाना राज्य में स्थित यह मंदिर अति प्रचीन है। इस मंदिर में भगवान राम धनुष-बाण लेकर खड़े हैं और उनके बगल में माता सीता कमल लेकर खड़ी है।
त्रिप्रयार श्री राम मंदिर
केरल राज्य के त्रिशुर जिले में स्थित भगवान राम का यह मंदिर बेहद आकर्षक है। इस मंदिर की नक्काशी बेहद मोहक है। इस मंदिर में एकादशी उत्सव काफी धूम-धाम से मनाया जाता है।
आप भी भगवान राम के इन मंदिरों का दर्शन करने जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com