ये हैं भारत की मशहूर मस्जिदें


Jyoti Shah
15-06-2023, 14:11 IST
gbsfwqac.top

    भारत में ऐसे कई मशहूर मस्जिद मौजूद हैं जिन्हें खूबसूरत शिल्पकला, वास्तुकला और कलाकारी के लिए जाना जाता है। आज हम बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ मस्जिदों के बारे में-

जामा मस्जिद

    दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी और पुरानी मस्जिदों में से एक है। इसे शाहजहां ने बनवाया था, जिसका निर्माण 1650 से 1656 तक हुआ था।

मक्का मस्जिद

    हैदराबाद की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक मक्का मस्जिद है। इसे भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जाता है। मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने 16वीं सदी में इसका निर्माण करवाया था।

ताज-उल-मस्जिद

    भोपाल में स्थित यह मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में शुमार है। ताज-उल-मस्जिद की संरचना बहुत आकर्षक और भव्य है।

बड़ा इमामबाड़ा

    यह मस्जिद लखनऊ में मौजूद है, जिसे आसिफ इमामबाड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इसे 1783 में लखनऊ के नवाब आसफ उद दौला ने बनवाया था।

आगरा का जामा मस्जिद

    इसे 1648 में मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी सबसे प्यारी बेटी जहांआरा बेगम की याद में बनवाया था। जामा मस्जिद आगरा के मुख्य आकर्षणों में शामिल है।

जमाली और कमाली मस्जिद

    दिल्ली के महरौली में यह मस्जिद स्थित है। इस जगह 16वीं शताब्दी के सूफी संत जमाली और कमाली की कब्र मौजूद है। कहा जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण 1528-29 में किया गया।

हजरतबल मस्जिद

    यह जम्मू और कश्मीर में डल झील के पश्चिमी तरफ स्थित है। मस्जिद सफेद संगमरमर से बनी हुई है, जो देखने में बिल्कुल हिमालय पर्वत की श्रृंखला की पृष्ठभूमि के समान है।

    ये सभी मस्जिदें भारत की सबसे मशहूर मस्जिदों में शामिल हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com