दिल्ली के इन बाजारों में जाएं, सस्ती कुर्तियां पाएं
Megha Jain
17-01-2023, 11:57 IST
gbsfwqac.top
सर्दी के मौसम में सबको ढके-ढके और इंडयिन कपड़े पहनने का ज्यादा शौक होता है। उसमें भी खास तौर से कुर्ती क्योंकि ये पहनने में ज्यादा कंफर्टेबल होती है। इसलिए, आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी मार्केट्स के बारे में बताएंगे जहां से आप सस्ती कुर्तियां खरीद सकेंगे -
लाजपत नगर मार्केट
आप कुर्तियां खरीदने के लिए लाजपत नगर मार्केट जा सकते हैं। यहां आपको लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन्स कम दाम में मिल जाएंगे।
आर्य समाज मार्केट
आप इस मार्केट में सिंपल से लेकर डिजाइनर कुर्तियां खरीद सकते हैं। यहां आपको 400 रूपये के अंदर कुर्ती के सेट मिल जाएंगे।
जनपथ मार्केट
आप सूट या कुर्ती दिल्ली की जमपथ मार्केट से खरीद सकते हैं। यहां आपको हर तरीके के सूट और डिजाइनर कुर्तियां मिल जाएंगी।
विनोद नगर-वेडनेसडे मार्केट
आप विनोद नगर की वेडनेसडे मार्केट जा सकते हैं। यहां 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के दाम में आपको आसानी से कुर्तियां मिल जाएंगी।
सरोजिनी नगर मार्केट
आप कुर्तियां खरीदने के लिए सरोजिनी मार्केट जा सकते हैं। यहां लड़कियों के काफी डिजाइनर और कम दाम में कपड़े मिल जाते हैं।
कृष्णा नगर मार्केट
आप दिल्ली की कृष्णा नगर मार्केट से कुर्तियां, सूट खरीद सकते हैं। यहां कम दाम में बहुत सुंदर कुर्तियां मिल जाएंगी।
भजनपुरा मार्केट
भजनपुरा मार्केट में आपको सस्ती और अच्छी कुर्तियां मिल जाएंगी। यहां आपको सिंपल से लेकर स्टाइलिश कुर्तियां केवल 300 से 600 रूपए में आसानी से मिल जाएंगी।
अगर आप भी कुर्तियों की शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो, दिल्ली के इन बाजारों को अपनी लिस्ट में शामिल करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।