अगर आप हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड के हिल स्टेशन पर घूमने नहीं जाना चाहते हैं तो छत्तीगढ़ के इन खूबसूरत हिल्स स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
चिरमिरी
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मौजूद एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हिल स्टेशन को 'छत्तीसगढ़ का स्वर्ग' भी कहा जाता है।
मैनपाट
मैनपाट को अक्सर छत्तीसगढ़ में 'मिनी तिब्बत' के रूप में जाना जाता है। नदियों और घने जंगलों से परिपूर्ण मैनपाट परिवार संग घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है।
गढ़िया माउंटेन
गढ़िया माउंटेन एक नहीं बल्कि कई पर्वत श्रृंखलाओं का एक अद्भुत समूह है। इस जगह की असल खूबसूरती बरसात के महीने में देखने को मिलती है।
बैलाडिला पर्वत श्रृंखला
गढ़िया माउंटेन की तरह ही बैलाडिला पर्वत श्रृंखला एक बेहद ही खूबसूरत जगह है जिसे कई लोग हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं। यहां पिकनिक मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
अंबिकापुर
अंबिकापुर घने जंगल और धारदार या नुकीले हिल्स के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। यह ट्रेकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग के लिए भी फेमस है।
छत्तीसगढ़ में घूमने की अन्य जगहें
छत्तीसगढ़ में मौजूद हिल स्टेशन के अलावा यहां ऐसी कई अद्भुत जगहे हैं जहां घूमने जा सकते हैं। भिलाई, चित्रकूट वॉटरफॉल्स, अचानकमार टाइगर रिजर्व, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और कोटुसमर गुफा घूमने जा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में कब घूमने जाना चाहिए?
जिस तरह अन्य राज्यों में घूमने का एक समय होता है ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ भी सही समय पर घूमने का एक अलग ही मजा होता है। यहां मानसून में घूमना सबसे अच्छा समय माना जाता है।
क्या आपको इन जगहों के बारे में आपको पहले से जानकारी थी। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com