नवरात्रि का त्योहार बस शुरू होने वाला है। इन दिनों देवी मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको उन शहरों के नाम बताएंगे जिनका नाम मां दुर्गा के नाम पर रखा गया है।
श्रीनगर
श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर की राजधानी है। इसका नाम मां दुर्गा के एक रूप के नाम पर रखा गया है। ये शहर शारिका देवी मंदिर में स्वयं प्रकट श्री चक्र के रूप में श्री या लक्ष्मी देवी का घर है।
मुंबई
मुंबई का नाम मुंबई देवी मंदिर के नाम पर रखा गया है। जो ज़ावेरी बाज़ार में स्थित है। ये मंदिर काफी पुराना है और लगभग 500 साल पहले इसे महा-अम्बा देवी के सम्मान में बनाया गया था।
दिल्ली
दिल्ली के एक हिस्से को योगिनीपुर कहा जाता था। ऐसा महरौली क्षेत्र में योगमाया मंदिर होने के कारण था। ये मंदिर 5000 वर्ष से अधिक पुराना है।
त्रिपुरा
त्रिपुरा का नाम पुराने शहर उदयपुर में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के नाम पर रखा गया है। मंदिर अगरतला से लगभग 55 किमी दूर एक पहाड़ी पर स्थित है।
पटना
ग्रंथों के अनुसार, पटना में सती की दाहिनी जांघ गिरी थी। पाटन देवी नाम की देवी को सम्मानित करने के लिए उस स्थान पर शक्तिपीठ बनाया गया था।
नैनीताल
नैनीताल का नाम देवी दुर्गा के एक अन्य अवतार नैना देवी के नाम पर रखा गया है। यहां नैना देवी मंदिर स्थित है।
चंडीगढ़
चंडीगढ़ का नाम चंडी देवी के नाम पर रखा गया है। यहां चंडी देवी का एक मंदिर है और मंदिर का स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच एक बड़ा धार्मिक महत्व है।
मैंगलोर
मैंगलोर का नाम मंगला देवी के नाम पर रखा गया है। मंगला देवी का मंदिर यहां 9वीं शताब्दी में अलुपा राजवंश के राजा कुंदवर्मन द्वारा बनाया गया था।
आप भी देखें
अगर आप भी नवरात्रि के दिनों में मां के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो, इन शहरों में स्थित मंदिरों के दर्शन जरूर करें।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com