अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हम कई प्रकार की चीजों का सेवन करते हैं। इन्हीं में से एक है सफेद तिल, जो कई गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप इस बदलते मौसम में रोज एक चम्मच सफेद तिल खाना शुरू कर दें, तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-
सफेद तिल के गुण
यह कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका रोजाना सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पाचन बनाए बेहतर
सफेद तिल में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसे चबाकर खाने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
शरीर में एनर्जी लाए
अगर आप रोजाना 1 चम्मच सफेद तिल का सेवन करते हैं, तो इससे थकान और तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही, शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
सफेद तिल का सेवन करना स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
मजबूत हड्डियां
कैल्शियम और डाइट्री प्रोटीन से भरपूर सफेद तिल का सेवन करने से हड्डियों को भी हेल्दी और मजबूत रखने में मदद मिलती है। ऐसे में आपको जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है।
एनीमिया में फायदेमंद
अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो रोज 1 चम्मच सफेद तिल का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है।
कैसे करें सेवन?
आप रोज एक चम्मच सफेद तिल को भूनकर खा सकते हैं। इसे चबाकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। साथ ही, आप तिल के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं।
शरीर से जुड़ी समस्या होने पर एक्सपर्ट की राय लेने के बाद ही सफेद तिल का सेवन करें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।